{"_id":"67102aefcab993af9f0aac67","slug":"cash-and-earrings-looted-from-bike-riding-couple-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-134042-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बाइक सवार दंपती से नकदी और कुंडल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बाइक सवार दंपती से नकदी और कुंडल लूटे
Thu, 17 Oct 2024 02:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
तीतरों। घर वापस लौट रहे बाइक सवार दंपती से बदमाशों ने लूट की। उनसे नकदी व कानों के कुंडल लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
तीतरों के ग्राम माधोपुर निवासी अनुज कुमार पुत्र रणवीर सिंह अपनी भाभी के साथ शाकंभरी देवी यात्रा करके लौट रहे थे। पीडि़त ने बताया कि वे करीब 9ः30 बजे लंढौरा पुलिया पर किसी वाहन से उतरे थे। गांव से तहेरे भाई को बाइक लेकर बुलाया था। जहां से वे तीतरों सालियर रजबहा पटरी मार्ग से जा रहे थे कि अचानक बरसी से आगे निकलते ही नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार दंपती को तमंचे से आतंकित करते हुए उनके साथ मारपीट करते हुए महिला के कानों के कुंडल सहित अन्य जेवर तथा नकदी लूटकर फरार हो गये, पीडि़त ने बताया कि उन लोगों ने अपने साथ हुई लूट की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाते हुए बदमाशों की धरपकड़ को लेकर गश्त की तथा कांबिंग की परंतु बदमाशों का सुराग नही लग सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच में जुटे हैं।