फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Case registered against Noman Masood and servant in case of firing on revenue team in Saharanpur

UP: राजस्व टीम पर फायरिंग, अफसरों ने भागकर बचाई जान, बसपा नेता के भाई और नौकर पर मुकदमा दर्ज

Thu, 27 Apr 2023 09:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 27 Apr 2023 09:51 PM IST
सार

Saharanpur News : बसपा नेता एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद के भाई नोमान मसूद ने अपने नौकर के साथ मिलकर एक व्यक्ति व राजस्व टीम पर फायरिंग की। इस दौरान अधिकारियों ने भागकर जान बचाई। इस मामले में बसपा नेता के भाई नोमान मसूद पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Case registered against Noman Masood and servant in case of firing on revenue team in Saharanpur
इमरान मसूद व नोमान मसूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में बसपा नेता एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद के भाई नोमान मसूद के खिलाफ बिहारीगढ़ थाने पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है। कुरड़ीखेड़ा के ग्रामीण ने नोमान मसूद और उनके नौकर पहल सिंह के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों ने जमीन की पैमाइश करनी आई राजस्व टीम और उस पर जानलेवा हमला कर फायरिंग की, जिसमें वे बाल-बाल बचे।

विज्ञापन


बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुरडीखेड़ा निवासी ग्रामीण दीप सिंह पुत्र ज्योति सिंह ने बृहस्पतिवार को यह मुकदमा दर्ज कराया है। दीप सिंह का आरोप है कि गंगोह निवासी नोमान मसूद ने गांव के जंगल में उसकी जमीन पर कब्जा कर रखा है। इस संबंध में उसने दो माह पहले एसडीएम बेहट को प्रार्थना पत्र देकर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की थी। एसडीएम बेहट ने जमीन की पैमाइश के लिए राजस्व टीम को भेजा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खूब दहाड़ रहा गुलदार, दहशत में यूपी का ये शहर, अब तक आठ लोगों को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि राजस्व टीम जमीन की पैमाइश करने आई थी। वह भी वहीं पर था। इसी दौरान नोमान मसूद अपने नौकर पहल सिंह हाल निवासी शाहजहांपुर फार्म के साथ आए। उन्होंने इस पैमाइश का विरोध करते हुए उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की नियत से उस पर और राजस्व टीम पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में वो और राजस्व टीम बाल-बाल बचे। सभी जान बचा कर भाग आए। बिहारीगढ़ पुलिस ने इस संबंध में नोमान मसूद और उसके नौकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें: एनकाउंटर का खौफ, यूपी के इन चार बदमाशों ने थाने में किया सरेंडर

करीब दो माह पहले एसडीएम बेहट के आदेश पर कुरड़ीखेड़ा में जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम और किसान पर नोमान मसूद ने अपने नौकर के साथ मिल कर फायरिंग की थी। इसकी एसडीएम ने जांच कराई, तो फायरिंग करने की बात सही पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित किसान की ओर से बिहारीगढ़ थाने में नोमान मसूद और उनके नौकर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। - सागर जैन एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed