खूब दहाड़ रहा गुलदार, दहशत में यूपी का ये शहर, अब तक आठ लोगों को मार डाला

अमर उजाला

Thu, 27 April 2023

Image Credit : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में इस समय डरावने हालात बने हुए हैं। यहां मात्र तीन माह में ही गुलदार के 15 से ज्यादा हमले हो चुके हैं।

Image Credit : अमर उजाला

इन हमलों में करीब आठ लोग अपनी जान गवां चुके हैं। तीन माह में दस गुलदार वन विभाग ने पकड़ भी लिए, लेकिन हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। 

Image Credit : अमर उजाला

बताया गया कि सबसे ज्यादा हमले नगीना और अफजलगढ़, रेहड़ क्षेत्र में ही हो रहे हैं।

Image Credit : अमर उजाला

वहीं, जिले में गुलदार की समस्या के आगे वन विभाग बेबश नजर आ रहा है। इस दौरान लगातार गुलदार पिंजरे में तो फंसे, लेकिन हमले भी जारी हैं। 

Image Credit : अमर उजाला
शुरुआत में वन विभाग ने पकडे़ गए गुलदार को ही हमला करने वाला गुलदार मान लिया, लेकिन अब हमले नहीं रुके तो वन अधिकारियों के चेहरे पर चिंता की लकीरें हैं। 
Image Credit : अमर उजाला

नगीना और रेहड़ में 40 सदस्यों की 11 टीमों का गठन किया गया है, जिसमें कानपुर और पीलीभीत से आए विशेषज्ञ भी शामिल हैं। ये सब मिलकर हमलावर गुलदार को तलाशने में जुटे हैं।

Image Credit : अमर उजाला

पूर्व मंत्री तो कहीं पिता-पुत्र ने किया इंटर पास... फिल्म दसवीं से मेल खाती असल कहानियां

अमर उजाला
Read Now