फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Case of pushing in canal: Father demands action on police, four teams formed to search for both brothers

नहर में धक्का देने का मामला: पिता-दादा ने पुलिस पर उठाए सवाल, दोनों भाइयों की तलाश के लिए चार टीमों का गठन

Wed, 17 May 2023 09:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 May 2023 09:44 PM IST
सार

नहर में धक्का देने का मामला : पिता और दादा ने पुलिस पर सवाल उठाए हैं। वहीं, सीओ ने दोनों भाइयों की तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया है।

विज्ञापन
Case of pushing in canal: Father demands action on police, four teams formed to search for both brothers
दोनों भाई के फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में भगवानपुर मार्ग पर गंगनहर में शोएब पुलिस की लापरवाही की वजह से कूदा है। परिजनों ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि जब उसने अपने भाई को नहर में धक्का देने का जुर्म स्वीकार किया तो पुलिस ने उसका हाथ क्यों नहीं पकड़ा हुआ था।

विज्ञापन


आवेश और शोएब के परिजनों ने पुलिस पर ही हत्या का आरोप लगाया और थाने पर भी हंगामा किया। पिता तौफीक ने कहा कि शोएब ने आवेश को नहर धक्का देने की बात स्वीकार की तो इसकी जानकारी परिजनों को क्यों नहीं दी गई। पुलिस परिजनों को बिना बताए ही शोएब को नहर पर ले गई। साथ में अगर कोई परिवार का सदस्य होता तो शायद ऐसी घटना नहीं होती। तौफीक का आरोप है कि पुलिस ने शोएब के साथ मारपीट की है। उस पर जबरदस्ती अपने भाई की हत्या करने की बात कहलवाई है। पुलिस की मारपीट के डर से शोएब की हालत खराब हो गई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध है।

विज्ञापन

चार थाना प्रभारियों और पीएसी को लगाया
सीओ सदर रूचि गुप्ता ने बताया कि दोनों भाइयों की तलाश के लिए चार टीमों का गठन कर दिया है। इन टीमों में थाना प्रभारी चिलकाना, थाना प्रभारी फतेहपुर, थाना प्रभारी सरसावा और गागलहेड़ी प्रभारी को लगाया गया है। गोताखोरों की मदद से अलग-अलग जगहों पर दोनों भाइयों की तलाश किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, दोबारा हंगामे के संदेह के चलते थाने में पीएसी तैनात की गई है।

आवेश का स्वास्थ्य चल रहा था खराब, शोएब करता था नौकरी
गांव माली निवासी तौफीक ने बताया कि उसका पुत्र आवेश 12वीं पास है। उसका काफी समय से स्वास्थ्य खराब चल रहा था। आवेश घर में ही रहता था। शोएब ने इसी वर्ष 12वीं पास की। वह भगवानपुर में एक कंपनी में नौकरी कर रहा था। आवेश और शोएब का एक बड़ा भाई है, जो विवाहित है, जबकि आवेश और शोएब अविवाहित थे।

यह भी पढ़ें: ये कैसा खून का रिश्ता: जिगर के टुकड़े ने ही उजाड़ दिया परिवार, मां-बाप पर सांसें टूटने तक चाकू से करता रहा वार

सवालों के घेरे में पुलिस
आवेश और शोएब के दादा जब्बार का आरोप है कि पुलिस निजी कार से शोएब को लेकर गई। शोएब ने अपने भाई की हत्या करना स्वीकार किया तो परिजनों को क्यों नहीं बताया। शोएब ने आवेश की हत्या की है तो इसके पीछे क्या कारण रहा। पुलिस ने शोएब को आवेश की तलाश के लिए जाते समय गंग नहर पर वीडियो क्यों नहीं बनवाई। आरोप है कि शोएब की तलाश करने के बजाए पुलिस वहां से चली गई, जबकि तभी गोताखोर बुलाकर उत्तराखंड पुलिस की मदद से उसे तलाश कराया जा सकता था, लेकिन उत्तराखंड पुलिस ही घटनास्थल पर मौजूद रही। जब्बार ने कहा कि पुलिस सही से आवेश की तलाश कराती तो यह घटना नहीं होती।

यह भी पढ़ें: माता-पिता मर्डर केस: घर में ठंडा पड़ा चूल्हा, सदमे में बेटी, इकलौते बेटे ने दो घंटे तक खेला था खूनी खेल

नेताओं ने दी सांत्वना और मदद का दिलाया भरोसा
गांव माली में दोनों भाइयों के घर पूरे दिन नेताओं का तांता लगा रहा। सबसे पहले बसपा नेता इमरान मसूद गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद बसपा सांसद हाजी फजलुरर्हमान ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना दी। इसके अलावा भी कई पार्टियों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed