{"_id":"6aa6f759455e15956007367d","slug":"car-hits-tree-woman-dies-husband-injured-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-183702-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कार पेड़ से टकराई, महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कार पेड़ से टकराई, महिला की मौत, पति घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गागलहेड़ी। सहारनपुर से देहरादून जा रही कार रविवार देर रात कुम्हारहेड़ा और कैलाशपुर के बीच अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। हादसे में एक युवक बाल-बाल बच गया।
ग्रेटर फरीदाबाद निवासी दिनेश कुमार (42) अपनी पत्नी सोनिया (32) और भतीजे भविष्य (19) के साथ रिश्तेदारी में सहारनपुर के नुमाइश कैंप आए थे। रविवार देर रात को तीनों कार से सहारनपुर से देहरादून की ओर जा रहे थे। देर रात को कुम्हारहेड़ा और कैलाशपुर के बीच उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सोनिया को गंभीर चोटें आईं, जबकि दिनेश के पैर में फ्रैक्चर हो गया। भविष्य को कोई चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सोनिया को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ सदर विकास प्रताप चौहान ने बताया कि हादसे की सूचना मृतका और घायलों के परिजनों को दे दी गई है।