फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Car Falls into 11-Foot Deep Pit Due to Municipal Contractor’s Negligence in Gangoh, Family Safe

Saharanpur: सड़क पर 11 फुट गहरे गड्ढे में गिरी कार, भीतर था परिवार, बाल-बाल बची जान, अब ठेकेदार पर लटकी तलवार

Wed, 03 Sep 2025 11:14 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 03 Sep 2025 11:14 AM IST
सार

गंगोह में नगर पालिका ठेकेदार की लापरवाही से बड़ा हादसा हुआ। इलाज के लिए जा रही कार 11 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई। गनीमत रही कि परिवार सुरक्षित बच गया। ग्रामीणों में आक्रोश।

विज्ञापन
Car Falls into 11-Foot Deep Pit Due to Municipal Contractor’s Negligence in Gangoh, Family Safe
गड्ढे में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में गंगोह नगर पालिका ठेकेदार की लापरवाही मंगलवार रात एक बड़े हादसे की वजह बन गई। इलाज के लिए मां को अस्पताल ले जा रहे ग्रामीण की कार अचानक 11 फुट गहरे गड्ढे में समा गई। गनीमत यह रही कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।

विज्ञापन


गांव जुखेड़ी निवासी वीरेंद्र मंगलवार रात करीब 1 बजे अपनी बीमार मां को अस्पताल लाने के लिए कार से गंगोह आ रहे थे। कार में उनकी पत्नी, बच्चे और भाई भी मौजूद थे। जैसे ही उनकी कार डिग्री कॉलेज से गणेश चौक मार्ग पर पहुंची, सड़क पर बना 11 फुट गहरा गड्ढा नजर न आने से कार उसमें गिर गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ा एलान: रालोद सांसद-विधायक देंगे एक माह का वेतन, जयंत चौधरी ने की घोषणा 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि यह गड्ढा नगर पालिका ठेकेदार द्वारा बोरिंग कार्य के लिए खोदा गया था, लेकिन हादसे से बचाव हेतु ना कोई चेतावनी पट्टी लगाई गई थी और ना ही बैरिकेडिंग की गई थी।

हादसे के बाद परिवार ने किसी तरह कार से बाहर निकलकर जान बचाई और बीमार मां को अस्पताल पहुंचाया। बुधवार सुबह क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया।

इस घटना को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है और वे ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही पुलिस को तहरीर सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed