फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Car collided with tractor trolley, head constable died

ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी कार, हेड कांस्टेबल की मौत

Mon, 31 Aug 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Car collided with tractor trolley, head constable died
ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी कार, हेड कांस्टेबल की मौत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर रविवार की देर रात स्विफ्ट कार की पॉपुलर की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना नागल के गांव कपासी निवासी यशवीर सिंह (45) खरखौदा (मेरठ) थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। रविवार को वह छुट्टी लेकर स्विफ्ट कार द्वारा अपने घर हसनपुर आ रहे थे। रात्रि करीब 11.45 बजे जब कार देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर स्थित उप कारागार के समीप पहुंची तो वह अपने आगे चल रही पॉपुलर की लकड़ी के भरी ट्रैक्टर ट्राली से जा भिड़ी। पुलिस के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का इंजन समेत अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर दूर जा गिरा। सूचना मिलते ही सीओ रजनीश उपाध्याय और कोतवाल अशोक सोलंकी घटनास्थल पर पहुंचे। कार में फंसे हेड कांस्टेबल यशवीर सिंह को निकालकर सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक सिपाही के परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया। इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी ने बताया कि घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्राली को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह मृतक सिपाही के रिश्तेदार सतेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 304, 337 427 में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed