{"_id":"5aaab5714f1c1ba8758b58c0","slug":"cannon-shot-down-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोप का गोला गिरा, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोप का गोला गिरा, महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
गोला गिरने पर मौके पर पहुंची पुलिस लोगों से जानकारी लेते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बेहट के शिवालिक वन प्रभाग की बादशाही बाग वन रेंज क्षेत्र की चपड़ी खोल में सैन्य अभ्यास के दौरान तोप का एक गोला वन गुर्जरों के डेरे के पास गिरकर फट गया। घटना में एक गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वन विभाग के वाचर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मृतक के परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पुलिस शव का पंचनामा भरकर उन्हें सौंप दिया है। हादसा बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। बादशाहीबाग वन रेंज क्षेत्र के जंगल में शेरपुर पेलो गांव के पास सेना फायरिंग का अभ्यास कर रही है।
गोला चपड़ी खोल में रहने वाले नूर अहमद, सुल्तान, तालिब और नूर मोहम्मद आदि वन गुर्जरों के डेरे के पास गिरा और गिरते ही उसमें विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आकर वन गुर्जर सैमुलक की पत्नी फातिमा (32) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
फातिमा सात महीने की गर्भवती थी। डेरों पर पोलियो ड्राप्स पिलाने के लिए गई वन विभाग की टीम में शामिल वाचर अब्दुल गनी और वन गुर्जर इमाम हुसैन (30) पुत्र सुल्तान भी हादसे में घायल हो गए। इमाम हुसैन ने निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया।
उसकी हालत खतरे से बाहर है। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी, बादशाही बाग शरद कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और घायल वाचर अब्दुल गनी को गंभीर हालत में बेहट सीएचसी लेकर आए। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
छह मवेशी भी घटना में घायल हुए हैं। बेहट शिवराज सिंह को कहना है कि फायरिंग अभ्यास स्थल के आसपास जंगल में रहने वाले वन गुर्जरों से बात कर उन्हें दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए राजी किया जाएगा, ताकि इस तरह के हादसे की पुनरावृत्ति होने से रोकी जा सकें।
जिलाधिकारी पीके पांडेय का कहना है कि मिर्जापुर के वन क्षेत्र में सैन्य अभ्यास के दौरान चपड़ी खोल में गोला गिरने से एक महिला की मौत होने के मामले की जांच कराई जा रही है।