फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Campaign to provide equal status to women running for four decades

Saharanpur News: चार दशक से चला रहे महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिलाने की मुहिम

Mon, 23 Jan 2023 05:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 23 Jan 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
Campaign to provide equal status to women running for four decades
केएन तिवारी
सहारनपुर/चिलकाना। समाज के दबे कुचले वंचित वर्ग और महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिलाने, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने को सामाजिक संस्था दिशा के संस्थापक केएन तिवारी पिछले 39 साल से मुहिम चला रहे हैं। उनके अभियान से जुड़ कर करीब आठ हजार महिलाएं आर्थिक रूप से तरक्की कर चुकी हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले केएन तिवारी ने चिलकाना सुल्तानपुर में वर्ष 1984 में दिशा सामाजिक संस्था का गठन किया था। उन्होंने महिलाओं को समाज में पुरुषों के बराबर हक दिलाने के लिए महिला सामाख्या कार्यक्रम से अपने अभियान की शुरुआत की। महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा तथा उनके हक की बात को उच्च स्तर और जन-जन तक पहुंचाने के लिए आंदोलनों का सहारा लिया। महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूहों का गठन किया। वर्तमान में दिशा के तत्वावधान में क्षेत्र भर में 700 स्वयं सहायता समूह चल रहे हैं। इनसे जुड़ी करीब आठ हजार महिलाएं अपना रोजगार स्थापित कर स्वावलंबन की इबारत लिख रही हैं।
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न से संबंधित मामले दिशा द्वारा गठित नारी अदालत में पेश किए जाते हैं। हर माह की 10 तारीख को दिशा के कैंपस में नारी अदालत लगती है। इसमें संस्था की चार वरिष्ठ महिलाओं का एक समूह महिला उत्पीड़न के मामले सुनता है। इस अदालत में दहेज तथा घरेलू हिंसा आदि मामलों की सुनवाई की जाती है। दोनों पार्टियों को बैठाकर संभव होने वाले मामलों में सुलह करा दी जाती है। यदि कोई पार्टी संतुष्ट नहीं होती है, तो उसे वन स्टॉप सेंटर अथवा थाने जाने के लिए कह दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिशा संस्था द्वारा मुस्लिम किशोरियों के लिए किशोरी सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इन सेंटरों में 12 वर्ष से अधिक की मुस्लिम किशोरियों को तीन वर्ष में कक्षा पांच तक की पढ़ाई कराई जाती है तथा उसकी परीक्षा कराकर अन्य विद्यालयों में प्रवेश करा दिया जाता है। एक सेंटर में 25 से 30 किशोरियां शिक्षा ग्रहण करती हैं।

दिशा के इन प्रयासों के चलते वर्ष 2005 में तत्कालीन राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने केएन तिवारी को रेड एंड व्हाइट सामाजिक बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित किया था। इसके अलावा भी तिवारी को अनेक संस्थाओं द्वारा समाज हित के लिए किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed