फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Campaign against polythene and encroachment

पॉलिथीन और अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान

Mon, 04 Nov 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Campaign against polythene and encroachment
सहारनपुर। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने सोमवार को अतिक्रमण और पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। सोमवार को प्रवर्तन दल की टीम मानकमऊ, सब्जी मंडी और अंसारी रोड पर पहुंची, जहां दुकानों पर छापेमारी कर प्रतिबंधित पॉलिथीन और सिंगल यूज अन्य प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। 7900 रुपये जुर्माना वसूला गया। मानकमऊ में ही अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए 5500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इससे पहले बूढ़ी माई चौक और पुल कंबोहान क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों से रुपये 4000 रुपये और गंदगी फैलाने वालों से 850 रुपये जुर्माना वसूला गया। दल में कैप्टन नरेशचंद, प्यार सिंह, हेमराज सिंह, शिव कुमार, प्रदीप, रणदीप पवन, प्रवीन, नबाबुद्दीन, सुधाकर, आनंद, मनोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed