फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Businessmen Sardar Harbhajan Singh and Mahendra Pal died in road accident, atmosphere of sorrow in family

दो व्यापारियों की मौत: शव देख बिलख पड़े बच्चे-पत्नियां, हर तरफ मचा कोहराम, 50 फुट गहरी खाई में गिरी थी बुलेट

Tue, 06 Jun 2023 10:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 06 Jun 2023 10:36 PM IST
सार

Saharanpur News : बुलेट बाइक 50 फुट गहरी खाई में गिरने से दो व्यापारियों की मौत हो गई। वहीं, जब दोनों के शव उनके घर पहुंचे तो बच्चे और पत्नियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
Businessmen Sardar Harbhajan Singh and Mahendra Pal died in road accident, atmosphere of sorrow in family
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के मिर्जापुर क्षेत्र में बादशाही बाग के पास पहाड़ी मार्ग पर बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर 50 फुट खाई में गिरने पर जान गंवाने वाले सरदार हरभजन सिंह और महेंद्र पाल अरोड़ा कपड़ा कारोबारी थे। दोनों की दुकान रायवाला बाजार में है। देर शाम दोनों के शव घर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में व्यापारियों ने दोनों के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी।

विज्ञापन


महानगर में थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी सरदार हरभजन सिंह और नुमाइशकैंप निवासी महेंद्र पाल अरोड़ा कपड़े के थोक विक्रेता थे। मंगलवार को साप्ताहिक बाजार बंदी होने की वजह से दोनों विकासनगर में कपड़े के कारोबारियों से पेमेंट लेने जा रहे थे।
विज्ञापन


व्यापारियों ने की शोकसभा
रायवाला बाजार के कारोबारियों ने शोकसभा कर दोनों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही दोनों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। व्यापारी नेता राधेश्याम नारंग ने बताया कि हरभजन सिंह बाल रोग विशेषज्ञ डा. स्वर्ण जीत सिंह के रिश्तेदार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र के हैं दो बेटी और एक बेटा, हरभजन के दो पुत्र
व्यापारी महेंद्रपाल अरोड़ा के सबसे बड़ी पुत्री नेहा है। उससे छोटी पुत्री सोनिया और सबसे छोटा बेटा पंकज है। नेहा की शादी हो चुकी है, जबकि सोनिया नौकरी करती है। पंकज भी कपड़ा कारोबारी है। सरदार हरभजन सिंह के दो पुत्र हैं। एक का नाम सरदार नवकार सिंह है और दूसरा बेटा विदेश में नौकरी करता है।

रेलिंग है टूटी, पहले भी हो चुके हादसे
जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। क्योंकि, सड़क के किनारे पर लगी रेलिंग कई जगहों पर टूटी हुई है। अगर रेलिंग होती तो बाइक खाई में गिरने से बच जाती। पूर्व में हुई दुर्घटनाओं के बाद भी रेलिंग ठीक नहीं कराई गई। वहीं, इस मार्ग पर 40 से अधिक खतरनाक मोड़ हैं, जहां पर चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगा है। एक साल पहले सीमेंट कट्टे सड़क किनारे रखे गए थे, जो बारिश में खराब हो गए।

यह भी पढ़ें: UP: बुर्का खींचते करते रहे युवक, चिल्लाती रही महिला, पर नहीं आया तरस, फिर बीच सड़क पर बदसलूकी

बाइक 50 फुट गहरी खाई में गिरी, दो व्यापारियों की मौत

सहारनपुर में बादशाही बाग चौकी क्षेत्र में एक बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर 50 फुट खाई में जा गिरी, जिसमें दो कपड़ा व्यापारियों की मौत हो गई।

मंगलवार सुबह 11 बजे सहारनपुर की नुमाइश कैंप कॉलोनी निवासी कपड़ा व्यापारी महेंद्र पाल सिंह (65) पुत्र काशीराम अरोड़ा बाइक से अपने साथी कपड़ा व्यापारी हरभजन सिंह (60) के साथ उधारी वसूली के लिए विकासनगर जा रहे थे। बादशाही बाग चौकी से पांच किमी आगे एक मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर 50 फुट गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस चौकी इंचार्ज असगर अली पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बाइक चला रहे महेंद्र पाल सिंह की मौत मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि गंभीर रूप से घायल हरभजन सिंह ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें: बिजनौर में हादसा: दुनिया से चला गया परिवार का इकलौता सहारा, रोते हुए बेहोश हुई मां, गांव में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed