फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Buses did not run on the Rampur Maniharan-Badgaon route; passengers inconvenienced.

Saharanpur News: रामपुर मनिहारान-बड़गांव मार्ग पर नहीं चली बसें, यात्री परेशान

Fri, 18 Sep 2026 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Buses did not run on the Rampur Maniharan-Badgaon route; passengers inconvenienced.
रामपुर मनिहारान-बड़गांव मार्ग पर खड़े टेंपो। संवादअ​भियान का फोटो
अभियान :
विज्ञापन

- 14 किलोमीटर का सफर टेंपो और ई-रिक्शा से तय करने की मजबूरी
- शाम छह बजे के बाद नहीं मिलता कोई साधन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर मनिहारान। रामपुर मनिहारान-बड़गांव मार्ग पर पिछले करीब एक दशक से रोडवेज बसों का संचालन बंद होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को करीब 14 किलोमीटर का सफर टेंपो और ई-रिक्शा से तय करना पड़ रहा है। इस दूरी को तय करने में करीब एक से सवा घंटे तक का समय लग जाता है। ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू कराने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।

रामपुर मनिहारान-बड़गांव मार्ग पर एक दर्जन से अधिक गांव स्थित हैं। ग्रामीणों के अनुसार करीब दस वर्ष पहले इस मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन होता था, लेकिन बाद में बसों का संचालन बंद कर दिया गया। इसके बाद से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन के लिए निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। शाम छह बजे के बाद इस मार्ग पर आवागमन के लिए कोई साधन उपलब्ध नहीं रहता। इससे नौकरीपेशा लोगों, ट्यूशन पढ़कर आने वाले विद्यार्थियों और अन्य ग्रामीणों को काफी दिक्कत होती है। इस मार्ग से गांव जगरौली, हरडेकी, शिवदासपुर, कालाहेड़ी, सिरसली, रेडा, दल्हेड़ी सीधे जुड़े हैं। जबकि चकवाली और जड़ौदा पांडा मार्ग पर स्थित दर्जनों गांवों के ग्रामीण भी इसी रास्ते से रामपुर मनिहारान पहुंचते हैं।
विज्ञापन


बोले लोग
- गांव अंबेहटा भगवानपुर निवासी कान सिंह राणा का कहना है कि शाम छह बजे के बाद इस मार्ग पर कोई साधन नहीं मिलता है। ऐसे में कई बार लोगों को पैदल या लिफ्ट लेकर आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गांव चकवाली ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नकुल चौधरी का कहना है कि कई बार अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों की यातायात सुविधा के बारे में जानकारी देकर बसों के चलवाने के संबंध में पत्र दिए गए, लेकिन केवल कोरा आश्वासन ही मिला है।
- मुकेश कुमार का कहना है कि कई बार एक से दो घंटे तक टेंपो का इंतजार करना पड़ता है। बारिश और खराब मौसम में ज्यादा दिक्कत आती है।
-गांव खुदाबख्शपुर निवासी एडवोकेट ठाकुर धीर सिंह का कहना है कि बड़गांव क्षेत्र तहसील मुख्यालय से जुड़ा है। प्रतिदिन बड़गांव क्षेत्र से सैकड़ों ग्रामीण तहसील मुख्यालय पर अपने कामकाज के लिए आते हैं।


-- वर्जन
रामपुर मनिहारान-बड़गांव मार्ग पर रोडवेज बस सेवा नहीं है। इस मार्ग का किराया भी बना हुआ है, लेकिन सवारी नहीं मिल पा रही है। - जोगेंद्र सिंह, एआरएम, सहारनपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed