फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bus collision overturns a vehicle full of devotees

बस की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलटा

Sat, 11 Jan 2020 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bus collision overturns a vehicle full of devotees
घायल श्रद्वालु - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। मां शाकंभरी देवी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे छोटा हाथी (टाटा मैजिक) में किसी टूरिस्ट बस ने टक्कर मार दी। इससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिरने के बाद पलट गया। हादसे में उसमें सवार नौ लोग घायल हो गए। कुछ लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और 108 नंबर पर कॉल कर घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार की रात में करीब सवा नौ बजे शाकंभरी रोड पर स्थित सेंट थॉमस एकेडमी के पास हुआ। खेड़ा मुगल निवासी सतीश का परिवार शाकंभरी देवी में भंडारे का आयोजन कर छोटे हाथी में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहा था। बेलका माफी गांव से निकलते ही सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल के पास सामने से आ रही एक टूरिस्ट बस ने छोटा हाथी में टक्कर मार दी। इससे छोटा हाथी सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद चालक बल को लेकर भाग गया। इस हादसे में छोटा हाथी में सवार सतीश पुत्र नंदराम, विशाल पुत्र नरेंद्र, अमित व नरेंद्र पुत्र सतीश, धनपाल पुत्र जारु सिंह, परी पुत्री शौकेंद्र, शौकेंद्र पुत्र राजपाल, कृष्णा पुत्र शौकेंद्र, चालक छोटा गंभीर घायल हो गए। कुछ देर बाद कुछ घायल बाहर निकले और अन्य घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद घायल अमित ने 108 पर कॉल कर एंबुलेंस सेवा से मदद मांगी। इसके बाद एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को बेहट सीएचसी पहुंचाया। वहां से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed