फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bullying miscreants shot dead beer curse salesmen

लूट में विफल बदमाशों ने बीयर शाप के सेल्समैन को गोली मारी

Sun, 01 Dec 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bullying miscreants shot dead beer curse salesmen
चिलकाना में घायल सेल्समैन अशोक धीमान। - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। लूट के प्रयास में विफल तीन नकाबपोश बदमाशों ने बियर शॉप के सेल्समैन को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल सेल्समैन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे हायर सेंटर भेजा।
विज्ञापन

चिलकाना के दुमझेड़ा मार्ग पर शुक्रवार की रात में करीब 9:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाश ठेका अंग्रेजी शराब पर पहुंचे। वहां पर मौजूद सेल्समैन अभिषेक से शटर खोलने को कहा तो उसने शटर खोलने से मना कर दिया। बदमाशों ने उसे तमंचा दिखाकर शटर खोलने को कहा। अभिषेक भागकर पीछे चला गया। इसके बाद बदमाश बराबर में बियर शॉप पर पहुंचे। बदमाशों ने बियर शॉप पर तैनात सेल्समैन अशोक कुमार धीमान पुत्र पूरण चंद धीमान निवासी ग्राम अहाडी को भी गेट खोल कर कैश बाहर लेकर लाने को कहा। अशोक धीमान ने बाहर आने से मना किया तो बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली अशोक की जांघ में लगी। इससे अशोक गंभीर घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गोली मारते ही बदमाश मौके से चिलकाना की ओर बाइक से भाग खड़े हुए। सेल्समैन को गोली लगने की सूचना पर चिलकाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र में बदमाशों को तलाश किया, परंतु कोई सफलता हाथ नहीं आई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, सीओ सदर रजनीश कुमार उपाध्याय और क्राइम ब्रांच ने भी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। पुलिस ने घायल सेल्समैन अशोक धीमान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि पुलिस रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के माध्यम से बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। ठेकेदार विशु जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का प्रयास और जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed