{"_id":"5705621f4f1c1bc76fc81285","slug":"bullions-roared-on-center-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार पर गरजे सर्राफा कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार पर गरजे सर्राफा कारोबारी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में चल रहा सर्राफा कारोबारियों का आंदोलन 35वें दिन बुधवार को भी जारी रहा। कारोबारियों ने थ्रिल प्लाजा पर इकट्ठा होकर केंद्र सरकार और वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग दोहराई। मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
सहारनपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन और युवा सर्राफा एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से कोर्ट रोड स्थित थ्रिल प्लाजा पर धरना दिया। धरने में शारदानगर, हकीकतनगर, नुमाइश कैंप और कोर्ट रोड समेत अनेक जगहों के सर्राफा कारोबारी शामिल रहे। उन्होंने केंद्र सरकार और वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अध्यक्षता कर रहे गौतम शंकर सिंघल ने कहा कि सर्राफा कारोबारी 35 दिन से आंदोलन की राह पर हैं, मगर केंद्र सरकार उनकी आवाज को जानबूझकर अनसुना कर रही है। इसे लेकर सर्राफा कारोबारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
सरकार की मनमानी की वजह से अनेक कारोबारियों का धंधा चौपट हो चला है। यदि एक्साइज ड्यूटी नहीं हटाई गई तो अनेक कारोबारियों का धंधा हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। उन्होंने एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं होने की स्थिति में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। धरने का संचालन नितिन जैन ने किया।
अंकिज जैन, रजत जैन, अंबर जैन, प्रदीप जैन, राजीव जैन, अभिनव जैन, पंकज परमार, अंकित चौहान, गुलशन निरंकारी, प्रवीण कुमार, अमित जैन, पंकज मल्होत्रा आदि थे।