फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bulldozer run on encroachment on railway road

रेलवे रोड पर हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Tue, 28 Jun 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer run on encroachment on railway road
रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाती निगम की जेसीबी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम के अतिक्रमणरोधी दस्ते ने मंगलवार को फिर से रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसके अलावा कोर्ट रोड पर भी अभियान चला। 11 स्थानों से स्थायी तथा 23 स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। दोबारा अतिक्रमण मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर निगम का अतिक्रमणरोधी दस्ता जेसीबी लेकर जैसे ही कोर्ट रोड पहुंचा तो कोर्ट रोड के अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। उन्होंने आनन फानन में अपना सामान समेटकर दुकानों में रखना शुरू कर दिया। यहां करीब एक दर्जन दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया गया। प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी ने दुकानदारों को भविष्य में अतिक्रमण पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद दल रेलवे रोड पहुंचा। यहां दुकानों के बाहर हुए स्थायी अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया। मंगलवार को चले अभियान में देखने में आया है कि जिन दुकानों के सामने से पहले अतिक्रमण हटाया जा चुका है। वह लोग फिर से अतिक्रमण कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चेतावनी दी गई। दल में प्रवर्तन दल के हेमराज, शिवकुमार, रणदीप, नरेश चंद, प्रवीण व प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed