फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BSP workers leave for Lucknow to participate in the rally.

Saharanpur News: घंटाघर से श्रीराम चौक तक सड़क बनी पार्किंग, अतिक्रमण से हाल बेहाल

Wed, 08 Oct 2025 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
BSP workers leave for Lucknow to participate in the rally.
- पड़ताल
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महानगर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में सड़कों पर अतिक्रमण का कहर है। त्योहारों के चलते बाजारों में भीड़ बढ़ गई है, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। घंटाघर से लेकर पुल जोगियान तक का मार्ग हर दिन जाम की चपेट में रहता है। इस स्थिति से सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों, ऑफिस जाने वालों और आपातकालीन सेवाओं को हो रही है।
धोबीघाट निवासी धीरेंद्र शर्मा ने मेरी आवाज सुनो कॉलम के लिए समस्या भेजी थी। टीम ने समस्याओं की पड़ताल की। पड़ताल के दौरान लोगों ने बताया कि घंटाघर चौक से लेकर श्रीराम चौक तक सड़कों पर दुकानदारों और ग्राहकों के वाहन खड़े होने से सड़क छोटी हो गई है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों ने सामान सड़क पर फैला रखा है। इस कारण पैदल चलने तक की जगह नहीं बची है। त्योहारों में भीड़ अधिक होने से परेशानी बढ़ जाती है। नगर निगम के पास अतिक्रमण हटाने के लिए पूरा विभाग है।
विज्ञापन

----
- बोले लोग
- जीतेश नागपाल का कहना है कि सड़क पर खड़ी गाड़ियों को पार्किग में भेजने के लिए नगर निगम को एक कर्मचारी की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे सड़क पर कोई भी वाहन खड़ा नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार ने कहा कि मार्केट में भी यातायात पुलिस की मौजूदगी रहनी चाहिए, जिससे व्यवस्था सुचारू बनी रहे। अतिक्रमण को हटाने के लिए भी कार्य होना चाहिए।
- हरजीत सिंह नरुला ने कहा कि अतिक्रमण व ट्रैफिक जाम का स्थाई समाधान होना चाहिए। बाजारों में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू हो। बड़ी गाड़ियों को बाजार के अंदर प्रवेश न दिया जाए। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार हो सकेगा।

- सुरेन्द्र शर्मा वरिष्ठ नागरिक है। उन्होंने कहा कि भीड़ होने के चलते प्रताप नगर स्थित कार्यालय पर जाने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed