फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BSP puts in all its efforts for the rally, 15,000 workers will go to Lucknow.

Saharanpur News: रैली के लिए बसपा ने झोंकी ताकत, लखनऊ जाएंगे 15 हजार कार्यकर्ता

Tue, 07 Oct 2025 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
BSP puts in all its efforts for the rally, 15,000 workers will go to Lucknow.
-जनपद की सातों विधानसभाओं से 20-20 बसें, 50 कार जाएंगी, 5,800 रेल टिकट कराए बुक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नौ अक्तूबर को लखनऊ में होने वाली बहुजन समाज पार्टी की रैली को लेकर बसपा ने ताकत झोंक दी है। जनपद से 15 हजार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का अनुमान है। इसके लिए पार्टी की ओर से इंतजाम किए गए हैं।
पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल ने बताया कि प्रत्येक विधान सभा से 20-20 बसें जाएंगी, जिनकी रसीद कट चुकी है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को लखनऊ तक जाने और लौटने में कोई परेशानी नहीं रहेगी। सातों विधान सभाओं से 50-50 से अधिक कारें जाएंगी। इसके अलावा 5,800 रेल टिकट कराए गए हैं। यदि सहारनपुर से लखनऊ का टिकट नहीं मिला है तो लुधियाना, चंडीगढ़ और अंबाला से भी टिकट कराए गए हैं, जिससे कि सहारनपुर से लखनऊ जाने वाले कार्यकर्ताओं को परेशानी न हो। उन्होंने अनुमान जताया कि बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए अकेले सहारनपुर से 15 हजार से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता लखनऊ जाएंगे। रैली को सफल बनाने के लिए सहारनपुर में पदाधिकारी जुटे हैं, जो बैठकें और सभाएं कर लोगों से रैली में पहुंचने का आह्वान कर रहे हैं।
विज्ञापन

------
2027 का आगाज करेंगी बसपा सुप्रीमो : बेनीवाल
नेशनल कोऑर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी 2027 के विधान सभा चुनाव में जोरदार तरीके से वापसी करने वाली है। उन्होंने बताया कि नौ अक्तूबर की रैली 2027 के विधान सभा चुनाव का आगाज होगी। बसपा सुप्रीमो रैली के माध्यम से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed