फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BSF jawan's body found hanging on the noose

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला बीएसएफ का जवान

Thu, 18 Nov 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
BSF jawan's body found hanging on the noose
मृतक के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
बड़गांव (सहारनपुर)। गांव शिमलाना में बीएसएफ के जवान का शव बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी लेते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह गांव शिमलाना निवासी बीएसएफ के जवान विनोद (50) पुत्र सुखबीर घर की सीढ़ियों के बराबर में फांसी के फंदे पर लटके मिले। परिजन उन्हें सहारनपुर स्थित मेडिग्राम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। विनोद उड़ीसा में बीएसएफ की 65 वीं बटालियन में तैनात थे। वह एक माह पूर्व बेटी की शादी के लिए छुट्टी पर घर आए हुए थे। परिजनों के मुताबिक आगामी 24 नवंबर को उनकी बड़ी बेटी पारुल की सगाई होनी थी। विनोद की पत्नी गीता ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह सोकर उठी तो देखा कि उनके पति घर में छत पर जाने के लिए बनी सीढ़ियों के सहारे एक कपड़े से लटके हुए थे। परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से उनको नीचे उतारा फिर अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना के बाद सहारनपुर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। बड़गांव थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जवान के परिजनों ने मानसिक तनाव में आकर सीढ़ी से पैर फिसल कर गिरने और अचानक गले में पड़े कपड़े से दम घुटने से मौत होना बताया है। मृतक के बेटे सागर ने बताया कि उनके पिता पिछले काफी समय से मानसिक तनाव में थे। एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिन बाद बड़ी बेटी की होनी थी सगाई
बीएसएफ जवान विनोद कुमार का अभी कुछ दिन पहले हवलदार के पद पर प्रमोशन हुआ था। इसके बाद वह अपनी बड़ी बेटी पारुल की सगाई करने के लिए छुट्टी पर एक माह पहले घर आए हुए थे। परिजनों के अनुसार आगामी 24 नवंबर को उनकी बेटी की सगाई होना तय थी। विनोद अपने पीछे परिवार में पत्नी गीता, बेटे सागर तथा दो बेटियों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed