{"_id":"6a1b3bcf762670481400111b","slug":"bridge-completed-over-dhamola-river-will-provide-relief-from-traffic-congestion-and-improve-traffic-flow-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-176507-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ढमोला नदी पर तैयार हुआ पुल, जाम से मिलेगी निजात और सुधरेगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ढमोला नदी पर तैयार हुआ पुल, जाम से मिलेगी निजात और सुधरेगा यातायात
Sun, 31 May 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 31 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। लिंक रोड से डॉ. आंबेडकर चौक की ओर आने वाले मार्ग पर ढमोला नदी का पुल तैयार हो गया है। इससे वाहनों की आवाजाही भी शुरू कर दी गई है। अब जाम से निजात मिलेगी और यातायात में सुधार होगा।
लोक निर्माण विभाग ने जिला अस्पताल चौक से डॉ. आंबेडकर चौक, लिंक रोड, बेरीबाग को होते हुए नवाबगंज चौक तक सड़क का चौड़ीकरण कराया है। इसी मार्ग पर ढमोला नदी पर दो लेन का पुल था। वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण पुल पर अक्सर जाम रहता था, साथ ही अतिक्रमण के कारण सड़क भी संकरी थी। इससे भी राहगीर परेशान थे। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने सड़क के चौड़ीकरण और ढमोला नदी पर एक ओर दो लेन के पुल का प्रस्ताव शासन को भेजा था। मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू किया गया।
अतिक्रमण हटाने के साथ ही चौड़ीकरण और पुल का निर्माण शुरू हुआ। चौड़ीकरण का कार्य करीब एक महीने पहले पूरा किया जा चुका है। अब पुल भी बनकर तैयार हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। हालांकि दोनों ओर के पहुंच मार्ग पर काली सड़क बननी बाकी है, लेकिन लोग वाहन लेकर पुल के ऊपर से चलने लगे हैं। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
-- -- --
एसएएम इंटर कॉलेज के सामने भी बनना है पुल
अंबाला की ओर से देहरादून की ओर जाने वाले मार्ग के बीच में भी ढमोला नदी पर दो लेन का पुल है। भारी यातायात के चलते इस पुल भी भी अक्सर जाम रहता है। बगल में 70 साल पुराना पुल है, जिससे भारी वाहनों की आवाजाही करीब एक दशक से बंद है। लोक निर्माण विभाग ने इस पुल की जगह भी नए पुल का प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिली हुई है। विभाग 70 साल पुराने पुल को हटाकर उसकी जगह दो लेन का नया पुल बनाएगा।