फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Brick Kiln Clerk Murdered in Deoband

Saharanpur News: देवबंद में ईंट भट्ठे के मुंशी की हत्या

Tue, 05 May 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 05 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Brick Kiln Clerk Murdered in Deoband
देवबंद/सहारनपुर। मुजफ्फरनगर के कुटेसरा गांव से लापता भट्ठा मुंशी पिंटू (22) की हत्या कर दी गई, जो 29 अप्रैल से लापता था। पिंटू का शव देवबंद-मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर स्थित गांव आखलौर खेड़ी में रविवार रात पड़ा मिला। उसके सिर पर चोट मारी गई है और गला दबाने के भी निशान हैं। परिजनों का आरोप है कि लूट के बाद मारपीट कर हत्या की गई। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रविवार देर रात किसी व्यक्ति ने खेत में सड़ा गला शव पड़ा देखकर डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन रात होने के कारण पहचान नहीं हो सकी। सोमवार सुबह पुलिस को पता चला कि कुटेसरा गांव निवासी पिंटू भी लापता है, जो देवबंद के गांव घलौली में रेलवे लाइन के पास स्थित ईंट भट्ठे पर मुंशी का काम करता था। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि पिंटू 29 अप्रैल को सुबह के समय घर से ड्यूटी पर आया था। फिर घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed