फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Breast Detection of Fetal Gender Testing

भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़

Thu, 18 Jan 2018 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 18 Jan 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Breast Detection of Fetal Gender Testing
थाने में पूछताछ करती टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में बुधवार को भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़ हुआ। पंचकूला की टीम ने 18 हजार रुपये की नकदी और उपकरणों के साथ दो युवकों को दबोचा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। ये युवक महिलाओं कोबहकाकर उनसे पैसा एेंठते थे।
विज्ञापन


पंचकूला की कई महिलाएं रामपुर मनिहारान में भ्रूूण लिंग की जांच कराने पहुंच चुकी हैं। इसकी शिकायत वहां के स्वास्थ्य विभाग की टीम को मिली थी। बुधवार को पंचकूला की डिप्टी सिविल सर्जन सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में टीम एक गर्भवती महिला को लेकर भ्रूण लिंग की जांच कराने के बहाने रामपुर मनिहारान पहुंची।
विज्ञापन


टीम में सरोज के अलावा मेडिकल ऑफिसर डॉ. विकास गुप्ता, अरुणदीप सिंह आदि भी थे, जो महिला को लेकर रामपुर मनिहारान के मोहल्ला गंगाराम में वाल्मीकि बस्ती पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां एक युवक ने गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग परीक्षण किया और इसके लिए 18 हजार रुपये लिए। जांच करने वाले ने महिला के पेट में लड़का होने की बात कही। इसके बाद टीम ने युवक को तुरंत दबोच लिया। टीम उसे लेकर थाने पहुंची।

पुलिस को साथ लेकर सुखविंद्र पुत्र तेज सिंह निवासी ब्रह्मपुरी सहारनपुर को हिरासत में लिया गया। सुखविंद्र के खुलासे के बाद टीम ने नानौता बस अड्डे पर जयश्री लैब पर छापा मारा। यहां से एक लैपटॉप, जांच उपकरण व एक जैली की बोतल कब्जे में ली गई।

यहां से महक सिंह गांव अनंतमऊ को हिरासत में लिया गया।  पकड़े गए दोनों युवकों से थाने पर पूछताछ की गई। लिंग परीक्षण करने वाले सुखविंदर ने बताया कि उन्होंने लैपटाप में एक एप डाला हुआ है, जिसको चालू करते ही अल्ट्रासाउंड की तरह स्क्रीनिंग होने लगती है।


इसके बाद दिखावे के लिए वह महिला के पेट पर जैल लगाकर मशीन को घुमाते थे, जिससे उसे लगे की जांच की जा रही है। उधर, अधिकारी इसे 420 का मामला मान रहे हैं। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि वह युवकों के खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज करा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed