सहारनपुर में दिनदहाड़े मर्डर: नागल में बीफार्मा छात्र आशु की गोली मारकर हत्या, ब्रेजा कार सवार हमलावर फरार
BPharma Student Shot Dead: सहारनपुर के नागल में इंद्रप्रस्थ कॉलेज पर पेपर देने आए बीफार्मा छात्र आशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक थाना भवन के खियावड़ी गांव का रहने वाला था। हमलावर ब्रेजा कार में सवार थे।
विस्तार
Murder In Saharanpur: सहारनपुर जनपद के नागल क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बीफार्मा के छात्र आशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान थाना भवन क्षेत्र के खियावड़ी गांव निवासी आशु(19) के रूप में हुई है। आशु देवभूमि कॉलेज का छात्र था और परीक्षा देने के लिए नागल के इंद्रप्रस्थ कॉलेज आया हुआ था, जहां उसका सेंटर लगा था।
यह भी पढ़ें: अंधेरे में डूबा ट्रॉमा सेंटर: जिला अस्पताल में बिजली गुल, डॉक्टर ने टॉर्च की रोशनी में किया मरीज का इलाज
जानकारी के अनुसार, कॉलेज के बाहर ही ब्रेजा कार सवार अज्ञात हमलावरों ने आशु पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही छात्र वहीं गिर पड़ा और कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद हमलावर कार लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल की फोरेंसिक जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.