{"_id":"5749e4d94f1c1b4407691f30","slug":"blowing-in-the-wall-fell-was-killed-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में दीवारें गिरी, दो की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में दीवारें गिरी, दो की जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 29 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Cyclonic storm in uttarakhand
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के चिलकाना में आंधी और तेज बारिश के चलते ग्राम सीकरी कलां और कातला खुर्द में मकानाें की दीवारे गिरने से एक व्यक्ति और एक महिला की मौत हो गई।
शनिवार की रात लगभग आठ बजे ग्राम सीकरी कलां निवासी जनक (42) सहारनपुर से अपने गांव साइकिल से पहुंचा। अपने तीन मंजिला मकान में प्रवेश कर ही रहा था, उसी समय आंधी के कारण तीसरी मंजिल की दीवार गिर पड़ी और वह उसमें दब गया।
लोगों ने उसे किसी प्रकार मलबे से निकाला और गंभीर रूप से घायलावस्था में लोग जनक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, कातला खुर्द गांव निवासी खलीला (50) पत्नी अनीस भी शनिवार की शाम बेटी गुलिस्ता के साथ घर में थी। उसी समय आई आंधी और बारिश के कारण मकान की दीवार गिर गई। इसमें दोनों गंभीर घायल हो गई। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में खलीला को मृत घोषित कर दिया।