फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Blackmailed girlfriend and had physical relations, beat her up when she protested

Saharanpur News: प्रेमिका को ब्लैकमेल कर बनाए शारीरिक संबंध, विरोध पर पीटा

Mon, 17 Nov 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 17 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Blackmailed girlfriend and had physical relations, beat her up when she protested
बेहट। एक युवक ने प्रेमिका को फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसकी बेरहमी से पिटाई की।
विज्ञापन

पीड़िता ने रविवार कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। उसने बताया कि पांच साल पूर्व उसकी शादी फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। आरोप है कि उसके प्रेमी ने अपने और उसके फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर उसे ससुराल नहीं जाने दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। 15 नवंबर की शाम वह उसे शाकंभरी रोड स्थित एक सुनसान स्थान पर ले गया और उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन

विरोध करने पर उसने उसे बुरी तरह से पीटा। वह किसी तरह उसे बचकर थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि रविवार की सुबह आरोपी कुछ लोगों के साथ उसके घर पहुंच गया और कार्रवाई से बचने के लिए उसे व उसके मायके वालों को जान से मारने की धमकी देकर कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। पुलिस का कहना है कि पीड़िता द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed