{"_id":"60f1cf9b8ebc3e54626882bc","slug":"bku-workers-sitting-on-dharna-in-daya-sugar-mill-saharanpur-news-mrt5477015174","type":"story","status":"publish","title_hn":"दया शुगर मिल में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दया शुगर मिल में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दया शुगर मिल पर धरना दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, उनका धरना अनिश्चितकालीन चलेगा।
सुबह करीब दस बजे दया शुगर मिल परिसर में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता गन्ना भुगतान की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तहसील अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि सात जुलाई को किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान की मांग की थी। उस समय मिल प्रबंधन ने किसानों को भरोसा दिलाया था कि 15 जुलाई तक भुगतान कर दिया जाएगा। लेकिन मिल प्रबंधन का वादा झूठा निकला और मजबूरी में किसानों को मिल परिसर में बैठकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सुबह से वे मिल परिसर में धरने पर बैठे हैं लेकिन किसी ने उनकी सुध नहीं ली है।
कार्यकर्ताओं ने मिल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक किसानों के खाते में उनका बकाया गन्ना भुगतान का पैसा नहीं डाला जाता तब तक किसान मिल परिसर में धरने पर बैठे रहेंगे। धरने पर विक्रम सिंह, नितिन यादव, सुभाष, निर्भय फौजी, जिले सिंह, पूरन सिंह, जमशेद, दुष्यंत त्यागी, सजय त्यागी, वीरेंद्र, रमेश, अकुल, अशोक, राज सिंह, बीरम, टोनी, सतबीर सिंह आदि रहे।