{"_id":"651b133ec6a21b6cdd0de264","slug":"bku-pathik-workers-did-one-day-hunger-strike-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-10636-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भाकियू पथिक के कार्यकर्ताओं ने की एक दिवसीय भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भाकियू पथिक के कार्यकर्ताओं ने की एक दिवसीय भूख हड़ताल
Tue, 03 Oct 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से नाराज भाकियू पथिक के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर एक दिवसीय भूख हड़ताल की। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती मनाई।
सोमवार को हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि जनपद की दो चीनी मिलाें ने अभी तक बकाया गन्ना मूल्य का पूरा भुगतान नहीं किया है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। इसके चलते राष्ट्रपिता और शास्त्री जी की जयंती पर किसानों को एक दिवसीय भूख हड़ताल करने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जय जवान, जय किसान का नारा देने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देश में हरित क्रांति को बढ़ावा दिया था। इसके चलते न सिर्फ देश में खाद्यान्न का उत्पादन बढ़ा बल्कि देश खाद्य्रान्न के मामले में आत्मनिर्भर भी हुआ। उन्होंने कहा कि आज देश के किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद की गारंटी का कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। तमाम आश्वासन के बावजूद अभी तक सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की है। इस दौरान जोनी मुखिया, धिरेंद्र चौधरी, शेर सिंह, सोमवीर राणा, सोमपाल स्वामी, पिरथी सिंह, तिरसपाल सिंह, नासिर, राजीव, अविनाश आर्य, आजाद पहलवान, सतवीर आदि मौजूद रहे।