{"_id":"58051fa34f1c1b716b703048","slug":"bku-had-also-traveled-to-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के किसानों ने मांगों के समर्थन में देहरादून में सचिवालय को घेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के किसानों ने मांगों के समर्थन में देहरादून में सचिवालय को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 18 Oct 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के छुटमलपुर में भाकियू जिला अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह की अगुवाई में सोमवार को यूपी के किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सचिवालय का घेराव किया।
घेराव से पूर्व देहरादून कूच करते वक्त यहां कसबे में आयोजित पत्रकार वार्ता में चौधरी चरण सिंह ने कहा कि सरकारें लगातार किसानों का शोषण कर रही हैं। इसे अब और अधिक बरदाश्त नहीं किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसान साढ़े चार सौ रुपये प्रति कुंतल गन्ने के भाव के साथ ही भुगतान 14 दिन के अंदर करने की मांग कर रहे हैं। इनमें शीघ्र ही चीनी मिलों को चलाने की मांग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इन तीन मांगों को पूरा कराने के लिए वे सचिवालय का घेराव करने जा रहे हैं। सचिन चौधरी, रघुबीर सिंह, राजबीर कांबोज, रिशु गुप्ता, मनोज कमाली, अजय कांबोज, केहर सिंह, प्रदीप चौधरी, रोहताश कांबोज शामिल रहे।
उधर, सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि अखिलेश सरकार ने मिलों पर देय बकाया पर ब्याज को माफ करके साफ कर दिया कि उसे किसानों की कतई चिंता नहीं है।
उन्होंने इस फैसले को वापस लेने और शुगर मिल चलवाने से पहले इस सीजन का गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की। प्रांतीय महामंत्री हरवीर सिंह ने कहा कि जिले में सरकारी धान खरीद केंद्रों पर सुचारु धान खरीद नहीं होने से किसानों को मोटा धान औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है।
प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश त्यागी ने प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम एस कमाल को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राहुल त्यागी और संचालन जिला महामंत्री विक्रम सिंह पुंडीर ने किया। राजपाल सिंह, खचेडू़ सिंह, धर्मेंद्र पुंडीर, राजेंद्र फौजी, गीताराम त्यागी, हेम सिंह पुंडीर, चंद्रपाल प्रधान, कुंवरपाल रहे।