फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJPers had to create a ruckus at the MLA's house

भाजपाइयों को विधायक के घर पर हंगामा करना पड़ा भारी

Sat, 28 Sep 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJPers had to create a ruckus at the MLA's house
भाजपाइयों को विधायक के घर पर हंगामा करना पड़ा भारी
विज्ञापन

सहारनपुर। देवबंद से भाजपा विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह के निवास पर हंगामा करना भाजपाइयों को भारी पड़ गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को पद मुक्त कर दिया है, जबकि तीन पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

बीते सप्ताह जिला पंचायत सदस्य शशी त्यागी ने देवबंद में भाजपा विधायक कुंवर ब्रजेश के निवास पर पहुंचकर आत्मदाह करने के लिए अपने ऊपर केरोसिन उडे़ल लिया था। शशी त्यागी ने विधायक पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उस मामले में कई भाजपाइयों ने भी शशी त्यागी का समर्थन किया था, जिसको पार्टी हाईकमान ने गंभीरता से लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि देवबंद विधायक के निवास पर जो घटना हुई थी, उसमें पार्टी विरोधी पदाधिकारियों का सहयोग करने, संगठन की छवि धूमिल करने और सरकार के खिलाफ अफवाह फैलाकर अनुशासनहीनता करने के पर भाजपा किसान मोर्चा के देवबंद मंडल अध्यक्ष रविंद्र बिट्टू और भाजयुमो के देवबंद मंडल अध्यक्ष ईशान गौड़ को पदमुक्त कर दिया गया है। इनके अलावा जिला पंचायत सदस्य शशी त्यागी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डाक्टर सुखपाल सिंह और भाजपा देवबंद मंडल अध्यक्ष गजराज राणा को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह कार्रवाई पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी त्यागी के निर्देश पर की गई है। यदि अन्य भी कोई कार्यकर्ता अथवा पदाधिकारी पार्टी के अनुशासन को भंग करता है और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed