फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP talks of fanaticism: Owaisi

देश को एक मजहब से जोड़ फिरकापरस्ती की बात करती है भाजपा: औवेसी

Sun, 02 Jan 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP talks of fanaticism: Owaisi
बेहट में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भाजपा देश को एक मजहब से जोड़कर फिरकापरस्ती की बात करती है, जबकि यह देश सभी का है। मुसलमान हिंदुस्तान से मोहब्बत करता है। मुसलमानों को देशभक्ति सिखाने वाले आरएसएस के लोग बताएं कि जंगे आजादी में उनके किस नेता ने कुर्बानी दी, जबकि तारीख गवाह है कि मुल्क को आजाद कराने में उलमा के खून से धरती लाल हुई है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर की सरजमी से जंग-ए-आजादी में उलमा ने आवाज बुलंद की। तहरीक-ए-रेशमी रुमाल भी यहीं से चली।
विज्ञापन

सांसद ओवैसी शनिवार को बेहट के आनंद बाग मैदान में शोषित वंचित समाज सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज मुल्क की फिजाओं में फिरकापरस्ती और नफरतों का जहर घोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को दबाने की कोशिश की जा रही है। नरेंद्र मोदी हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं, लेकिन हम मुस्लिमों की नहीं संयुक्त कल्चर की बात करते हैं। हमारे बुजुर्गों ने इंडियन नेशनलिज्म का नारा दिया था। हम उसी के तहत मुस्लिमों की ही नहीं बल्कि अनुसूचित और पिछड़ों के हकों के लिए भी आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के राज में फसाद की बात की जाती है और योगी राज में अपराध व जातिवाद की बात होती है। उन्होंने सपा, बसपा व कांग्रेस के बारे में कहा कि हरिद्वार के धर्म संसद में मुसलमानों के कत्लेआम की बात की गई, इनमें से किसी ने इस धर्म संसद का विरोध नहीं किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नैय्यर काजमी, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र नेता फरहान जुबैरी, जिलाध्यक्ष मो. वसीम, बेहट विस क्षेत्र प्रभारी अमजद अब्बासी, देहात प्रभारी मरगूब हसन, नकुड़ प्रभारी रिजवाना बेगम, देवबंद प्रभारी मोहतमिम, डॉ. अदनान, मौलाना हुसैन, डॉ. पवन राव आंबेडकर, हैदराबाद के पूर्व मेयर वाजिद हुसैन आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवैसी के निशाने पर रही आरएसएस
बेहट। शोषित वंचित समाज सम्मेलन में सांसद असदुद्दीन ओवैसी के निशाने पर सबसे ज्यादा आरएसएस रही। उन्होंने जंगे आजादी में आरएसएस के नेताओं की भूमिका पर सवाल उठाए। वीर सावरकर पर भी टिप्पणी की और नाथू राम गोडसे का भी जिक्र किया। हरिद्वार की धर्म संसद में मुसलमानों पर हुई चर्चा पर भाजपा और भाजपा की उत्तराखंड सरकार को आड़े हाथों लिया, तो सपा, बसपा और कांग्रेस की बखिया उधेड़ी। यहां तक कहा कि धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती और यदि छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई धर्म संसद में महात्मा गांधी पर टिप्पणी की जाती है, तो कार्रवाई होती है। 47 मिनट के भाषण में ओवैसी मुसलमानों की जंगे आजादी में भूमिका कब बार-बार जिक्र करते रहे।

सम्मेलन में उमड़ी भीड़

सम्मेलन में उमड़ी भीड़- फोटो : SAHARANPUR

भीड़ का सलाम लेते असदुद्दीन ओवैसी

भीड़ का सलाम लेते असदुद्दीन ओवैसी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed