फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP's poll bugle ring

बजेगा भाजपा का चुनावी बिगुल

Sat, 24 Sep 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 24 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
BJP's poll bugle ring
- फोटो : Getty
सहारनपुर उत्तर प्रदेश में अपनी सियासी जमीन मजबूत करने के लिए अब भाजपा सहारनपुर से चुनावी बिगुल फुंकेगी। प्रदेश की एक नंबर विधानसभा बेहट से नवरात्र में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन


नवरात्र में मां शाकंभरी के क्षेत्र से शुरू होने वाली यह यात्रा पूरे पश्चिमी यूूपी में घूमेगी। इसमें राष्ट्रीय स्तर के नेता यात्रा का नेतृत्व करेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक दिन तक यह यात्रा घूमेगी और लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ ही प्रदेश सरकार की विफलताओं को बताएंगे। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव की आहट के बीच अब भाजपा भी अपने चुनावी तैयारियों का शंखनाद करने जा रही है। इसके लिए भाजपा अब पूरे प्रदेश में परिवर्तन रैली निकालने जा रही है। नवरात्र में शुरू होने वाली यह यात्रा चार भागों में बांटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी यूपी की यात्रा सहारनपुर के बेहट से शुरू होगी।  चुनावी जमीन मजबूत करने के लिए भाजपा अब जुटने लगी है। सहारनपुर में अब तक बसपा और कांग्रेस के मौजूदा विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। ऐसे में सहारनपुर में भाजपा की स्थिति पहले से काफी बेहतर हुई है।

ऐसे में अब भाजपा यहां से यात्रा शुरू कर अपनी स्थिति को मजबूत करने में जुट गई है। भाजपा के पदाधिकारियों की मानें तो परिवर्तन यात्रा की शुरुआत गृहमंत्री राजनाथ सिंह करेंगे और प्रत्येक दिन राष्ट्रीय नेतृत्व से एक पदाधिकारी इसमें शामिल होंगे।
 
आपको बता दें कि सहारनपुर में सभी राजनीतिक दलों के लिए बेहद खास है। यही कारण है कि केन्द्र में मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने यहां रैली की थी।


इसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने हाल ही में यहां रैली कर अपनी ताकत दिखाई। अब भारतीय जनता पार्टी भी सहारनपुर से चुनावी शंखनाद कर यहां की सियासी जमीन को मजबूत कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed