फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP leader and his brother seriously injured in fight

Saharanpur: देवबंद में रंग डालने के विरोध में चले लाठी- डंडे, मारपीट में भाजपा नेता व उसका भाई गंभीर घायल

Thu, 09 Mar 2023 04:13 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 09 Mar 2023 04:13 AM IST
सार

मोहल्ला जोशीवाड़ा में बुधवार को होली का रंग डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में भाजपा नेता व उसका भाई घायल हो गए।

विज्ञापन
BJP leader and his brother seriously injured in fight
मारपीट में भाजपा नेता गंभीर घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के देवबंद नगर के मोहल्ला जोशीवाड़ा में बुधवार को होली का रंग डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में भाजपा नेता व उसका भाई घायल हो गए। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


मोहल्ला जोशीवाड़ा के भाजपा सेक्टर संयोजक एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की युवा इकाई के नगर अध्यक्ष अर्जुन सिंघल ने पुलिस को बताया कि बुधवार की दुपहर वह और उसका भाई अंकुर सिंघल अपने घर में बैठे थे। इसी दौरान बच्चे रंग डालने को लेकर आपस में झगड़ पड़े। 

विज्ञापन

 


आरोप है कि पड़ोस की एक महिला समेत कुछ लोगों ने उन्हें भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोप है कि उक्त लोगों ने लाठी-डंडों और हॉकी आदि से उन पर हमला कर घायल कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शोर शराबा सुनकर जब आसपास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, इस मामले में कोतवाली एचएन सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप सत्य पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed