{"_id":"604e4b538ebc3ec4965b2a21","slug":"bjp-launched-the-slogan-of-sabka-saath-sabka-vikas-saharanpur-news-mrt5298328145","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने सबका साथ सबका विकास के नारे को जमीन पर उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने सबका साथ सबका विकास के नारे को जमीन पर उतारा
विज्ञापन
अंबेहटा। प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा ने सबका साथ सबका विकास पर काम करते हुए प्रत्येक व्यक्ति के हित में कार्य किया है। भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दलों में बौखलाहट है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर फंदपुरी गांव में राजकुमार उर्फ राजू राठौर के घेर पर आयोजित ग्राम चौपाल में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मस्तिष्क विश्व पटल पर गर्व से ऊंचा हुआ है तथा देश में रामराज की स्थापना हुई। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि नीति, नीयत, नैतिकता के आधार पर चलने वाला शासन सुखदाई होता है। भाजपा ने देश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। भाजपा सरकार द्वारा लिए गए अनेक ऐतिहासिक निर्णयों से आम नागरिक का सीना गर्व चौड़ा हुआ है। उन्होंने भाजपा सरकार की अन्य उपलब्धियों का बखान करते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा द्वारा अधिकृत प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।
भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पवन सिंह राठौर, नकुड़ देहात मंडल अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने भी विचार रखे। अध्यक्षता महिपाल सिंह तथा संचालन बृजेश कुमार ने किया। राजकुमार उर्फ राजू राठौर, राकेश वर्मा, विनोद प्रधान, यशपाल सिंह, सुभाष चौधरी, सेठ पाल, गोवर्धन, रणधीर सिंह, मा. संजय, सुरेंद्र कुमार, राकेश कुमार रहे। संवाद