फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike rider's leg amputated in tractor routewater

ट्रैक्टर रूटावेटर में उलझे बाइक सवार का पैर कटा

Thu, 06 Feb 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bike rider's leg amputated in tractor routewater
नानौता (सहारनपुर)। दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्यूटी कर घर लौट रहे युवक की बाइक ट्रैक्टर के पीछे बंधे रूटावेटर में फंस गई। इस कारण उसका पैर कट गया। आरोपी ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद भाग गया। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दादनपुर निवासी सोनू (28) पुत्र राज सिंह शामली जिले के थाना भवन कस्बे के एक बैंक में प्राइवेट तौर पर नौकरी करता है। बृहस्पतिवार को शाम करीब पांच बजे वह ड्यूटी के बाद बाइक पर घर लौट रहा था। दिल्ली रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन, बकडौली के निकट पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर के पीछे लगे रूटावेटर में सोनू की बाइक आ गई। इस कारण उसका दायां पैर भी रूटावेटर में फंस गया। बौखलाए चालक ने ट्रैक्टर की गति बढ़ा दी। इस कारण सोनू पचास फुट तक ट्रैक्टर के साथ खींचा चला गया। पैर कट कर अलग होने के बाद वह सड़क पर लहुलुहान होकर नीचे गिर गया। आरोपी चालक ट्रैक्टर व रूटावेटर लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने हादसे की सूचना 112 डायल और पुलिस को दी। पुलिस घायल को सीएचसी लाई। वहां के चिकित्सकों की सलाह पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, जंधेड़ी चौकी प्रभारी अजयवीर सिंह ने कहा आरोपी ट्रैक्टर व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed