फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike rider killed in collision with roadways bus, fellow serious

Saharanpur News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

Mon, 23 Jan 2023 05:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in collision with roadways bus, fellow serious
फोटो- 15
विज्ञापन

सरसावा। सरसावा बाईपास से नगर की तरफ आ रहे बाइक सवार दो लोगों को पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से एक को राजकीय मेडिकल काॅलेज में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेजते हुए बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला शिक्षक नगर निवासी महिपाल शर्मा (52) पुत्र राधेश्याम शर्मा अपने साथी साल्हापुर निवासी बिजेंद्र के साथ बाइक से यमुनानगर से सरसावा आ रहे थे। जैसे ही वह हाईवे से कस्बे की ओर उतरे तो बस ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें पीछे बैठे महिपाल शर्मा और उनके साथी सड़क पर जा गिरे। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस द्वारा दोनों को सीएचसी सरसावा लाया गया। जहां से महीपाल की गंभीर हालत होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेज दिया गया है। मृतक के बेटे प्रवीण शर्मा की ओर से रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed