{"_id":"5df7cf498ebc3e87e86b1bbd","slug":"bike-rider-killed-in-a-road-accident-saharanpur-news-mrt4590462109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में सुंदरपुर के पास सोमवार की देर शाम डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार मोबाइल कंपनी का कर्मचारी गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें फतेहपुर सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत परिवार में कोहराम मच गया।
पड़ोसी जनपद के हरिद्वार के थाना भगवानपुर के गांव हसनपुर मदनपुर निवासी 23 वर्षीय राजकुमार पुत्र कर्म चंद मोबाइल कंपनी में टावर इंचार्ज था। परिजनों के अनुसार वह सोमवार शाम साढ़े सात बजे करीब मोहंड की साइट से घर लौट रहा था। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में छुटमलपुर-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुंदरपुर में उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में राज कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गंभीर हालत में एंबुलेंस में फतेहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो परिवारजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण सीएचसी फतेहपुर पहुंचे। राजकुमार तीन बहनों का इकलौता भाई था। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। उसकी मौत के बाद परिजनों के सामने पेट भरने का भी संकट खड़ा हो गया है। देर शाम तक परिजन और ग्रामीण सीएचसी पर मौजूद थे। उधर, एसओ बिहारीगढ़ संजीव यादव ने बताया कि हादसा डिवाइडर से बाइक टकराने पर हुआ है। अभी तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।