{"_id":"61799197f1cb303b673ed9f8","slug":"bike-rider-dies-due-to-tractor-trolley-collision-three-injured-saharanpur-news-mrt562527196","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, तीन गंभीर
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। बस के अचानक ब्रेक मारने पर पीछे चल रही ट्रैक्टर ट्राली दो बाइकों को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार चार घायल हो गए। जिला अस्पताल में एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। तीनों घायल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
घटनाक्रम के अनुसार बुधवार शाम गागलहेड़ी के भगवानपुर रोड पर हरिया बांस गांव के घूम पर गागलहेड़ी की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने जैसे ही अचानक ब्रेक मारे तो पीछे चल रही ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर दो बाइकों से टकरा गई। हादसे में एक बाइक पर सवार मास्टर अमन (50) पुत्र रामकला निवासी कोलकी कलां और उनकी बेटी अर्चना तथा दूसरी बाइक पर सवार अनुज पुत्र जसबीर, विकास पुत्र कल्लुराम निवासीगण मोहमदपुर गाड़ा थाना रामपुर मनिहारान गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां मास्टर अमन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अमन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
मास्टर अमन बहादराबाद उत्तराखंड में किराये पर रहते हैं और छुट्टी में अपने गांव कोलकी आए हुए थे। जबकि अनुज और विकास भगवानपुर फैक्टरी में अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने बस ओर ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।