{"_id":"581501194f1c1b250ebc26fe","slug":"bike-crashed-into-power-pole-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत पोल से टकराई बाइक, दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत पोल से टकराई बाइक, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नागल
Updated Sun, 30 Oct 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
बड़गांव में पेड़ पर लाश टंगी मिलने के बाद मौके पर जमा भीड़ और पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिड़की पुलिस चौकी के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर शवों को अंतिम संस्कार कर दिया।
नागल के गांव गंगौली गुर्जर निवासी विनोद का पुत्र जोनी (25) अपने साथी विक्की सैनी (18) के साथ शुक्रवार की रात किसी काम से सिड़की चौराहे पर गए थे। जब वह सिड़की पुलिस चौकी के निकट पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। इसमें दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। वहीं, जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
बाद में दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नागल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के परिवारों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने की बात कहकर उनका पोस्टमार्टम नहीं कराया। इस पर पुलिस ने दोनों के शवों को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद शवों को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया।