{"_id":"6aca9844b345348d62038cd4","slug":"boy-dies-after-getting-trapped-between-tractor-trolley-and-wall-saharanpur-news-c-30-1-smrt1023-185647-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली व दीवार के बीच में फंसने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली व दीवार के बीच में फंसने से बालक की मौत
Sun, 11 Oct 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
तल्हेड़ी बुजुर्ग। चंदेना कोली गांव में शनिवार को निकाली जा रही राम बरात में ट्रेक्टर-ट्रॉली और दीवार के बीच में फंसकर ग्रामीण अमित कुमार का 11 वर्षीय बेटा अनुभव की मौत हो गई। बालक की मौत से गांव में मातम पसर गया।
हादसा शनिवार की अपराहन करीब तीन बजे गांव में शिव मंदिर के पास हुआ। श्री राम सेवा समिति द्वारा भव्य राम बरात निकाली जा रही थी। ग्रामीण राम बरात में शामिल झांकियों का आनंद उठा रहे थे। अनुसूचित समाज के ग्रामीण अमित कुमार का 11 वर्षीय बेटा अनुभव भी अन्य बच्चों के साथ झांकी देखने आया था। जब वह सडक़ पर से गुजर रही झांकी वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली की साइड से होकर आगे जाने लगा तो उस तरफ दीवार होने के कारण वह दोनों के बीच में फंसकर गंभीर घायल हो गया।
इसी दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत ही घायल बालक को उपचार के लिए देवबंद सीचएसी भेजा। वहां से नाजुक हालत के चलते उसे प्राथमिक उपचार देकर हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रात करीब साढ़े 8 बजे बालक की मौत हो गई। सीओ अमित सिंह ने बताया कि हादसे में घायल बालक की मौत हो गई है। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।