{"_id":"611aabd88ebc3e430b21bf9f","slug":"bike-buried-in-the-pit-got-the-report-of-the-robbery-written-saharanpur-news-mrt552079612","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में दबा दी बाइक, लिखवा दी लूट की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में दबा दी बाइक, लिखवा दी लूट की रिपोर्ट
विज्ञापन
सहारनपुर। तीतरो क्षेत्र में एक युवक ने फाइनेंस पर ली बाइक की किस्त अदा करने से बचने और क्लेम लेने के उद्देश्य से बाइक लूट की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी, जबकि बाइक को अपने ही मकान में गड्ढा खोदकर दबा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार इसका खुलासा किया है।
एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि थाना तीतरो क्षेत्र के गांव खानपुर गुर्जर निवासी खालिद ने बाइक लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी तीतरो विनय कुमार आजाद और उपनिरीक्षक लोकेंद्र राणा ने मामले की जांच की तो लूट की घटना फर्जी निकली। खालिद से ही पूछताछ में पता चला कि बाइक को अपने ही मकान में गड्ढा खोदकर दबा रखा है। खालिद ने पुलिस को बताया कि बाइक उसने फाइनेंस कराकर ली थी, बाइक की किस्त नहीं दे पा रहा था। किस्त देने से बचने और क्लेम वसूलने के इरादे से उसने षड्यंत्र रचा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बाइक, प्लास्टिक के कट्टे में डालकर दबाई पेट्रोल की टंकी व अन्य उपकरण बरामद कर लिए।
दहेज की खातिर तीन तलाक देने का आरोप
सहारनपुर। थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव कलालहटी निवासी एक विवाहिता ने दहेज की खातिर उसे प्रताड़ित और पति द्वारा तीन तलाक दिए जाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। विवाहिता का कहना है कि उसकी शादी नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते हुए उससे मारपीट करते थे। आरोपियों ने उसका गर्भपात भी करा दिया। आरोपी तीन लाख रुपये की मांग करते रहे। कुछ दिन पूर्व उसके रिश्तेदार उसे लेकर ससुराल गए तो आरोपियों ने मारपीट की। इसके साथ ही पति ने उसे तीन तलाक दे दिया।