फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   bijlighar par talabandi ke baad afsaron ne maani maangen

भड़के भाकियू कार्यकर्ता, बिजलीघर पर जड़ दिए ताले, अानन-फानन में दौड़े अफसर

Sat, 01 Apr 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Apr 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
bijlighar par talabandi ke baad afsaron ne maani maangen
गंगोह में धरनास्थल पर बातचीत करते एक्सईएन और भाकियू नेता। - फोटो : गंगोह में धरनास्थल पर बातचीत करते एक्सईएन और भाकियू नेता।
गंगोह। पिछले दस दिन से बिजली घर पर धरना और भूख हड़ताल कर रहे किसानों ने प्रदेश स्तरीय नेताओं की मौजूदगी में कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बाद में अधिकारियों और भाकियू के बीच हुई समझौता वार्ता के बाद किसानों की तमाम मांगें मान लिये जाने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल स्थगित कर दी गई। 
विज्ञापन

बता दें कि विद्युत अधिकारियों पर किसानों के बिजली कनेक्शन काटने, अर्जी फर्जी मुकदमे कायम करने, अवैध वसूली करने आदि आरोप लगाते हुए सिकंदरपुर बिजलीघर की दीवार बनवाने और 5 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर जल्द बदलवाने, शपथपत्र देकर 5 एचपी का बिल जमा करने और जर्जर लाईनें बदलवाने आदि मांगें पूरी किए जाने को लेकर भाकियू कार्यकर्ता पिछले 10 दिन से बिजलीघर पर धरना और भूख हड़ताल कर रहे थे। 11वें दिन प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार, जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह और महानगर अध्यक्ष मुकेश तोमर उनके बीच पहुंचे।  इसके बाद किसानों ने बिजलीघर कार्यालय की तालाबंदी कर दी। एक्सईएन जागेश कुमार, रेवन्यू एक्सईएन सुरेंद्र कुमार, एसडीओ सुनील बंसल और सचिन किसानों के बीच पहुंचे। उनके द्वारा सभी मांगें मान लिये जाने के बाद ताला खेलते हुए आंदोलन स्थगित कर दिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने भूख हड़तालियों महीपाल सिंह और पहल सिंह सैनी को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। अध्यक्षता पूर्व प्रधान करनैल सिंह और संचालन पप्पू डालेवाला ने किया। 
विज्ञापन

चौधरी देशपाल सिंह, अरविंद कुमार, ब्रजपाल सिंह, सलेख चंद, दीपक प्रधान, संजीव कुमार, महबूब, शौकिंद्र, इमरान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed