फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhima Army engaged in preparation of Rasuka, Maha Panchayat on Ravana

रावण पर रासुका, महापंचायत की तैयारी में जुटी भीम आर्मी

Mon, 06 Nov 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 06 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bhima Army engaged in preparation of Rasuka, Maha Panchayat on Ravana
चंद्रशेखर के पक्ष में आए लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर हिंसा की आरोपी भीम आर्मी ने एक बार फिर प्रशासन और पुलिस को चेतावनी देकर चुनावी माहौल में बड़ी टेंशन खड़ी कर दी है। महापंचायत के लिए भीम आर्मी सोशल मीडिया पर तेजी से सक्रिय हो रही है। नौ नवंबर को पंचायत का एलान करने के बाद पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया। 
विज्ञापन


भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर रावण पर नौ मई को सहारनपुर में दंगा भड़काने का आरोप है। पुलिस ने चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। चंद्रशेखर पर 19 मामले दर्ज किए थे। इनमें से 14 मामलों को मर्ज किया गया था।
विज्ञापन


एक मुकदमे में चंद्रशेखर को स्थानीय अदालत और अन्य चार मामलों में दो दिन पूर्व हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने चंद्रशेखर पर रासुका की कार्रवाई कर दी। इसके विरोध में भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने नौ नवंबर को महापंचायत का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत की सफलता के लिए भीम आर्मी सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई है। सोशल मीडिया के जरिए लोगों से पंचायत को सफल बनाने और सहारनपुर चलो का आह्वान किया जा रहा है। ऐसे में निकाय चुनाव के बीच भीम आर्मी ने पुलिस-प्रशासन की टेंशन बढ़ा दी है।

उधर, पुलिस भीम आर्मी के पदाधिकारियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस पल-पल की जानकारी ले रही है। खुफिया विभाग को भी अलर्ट किया गया है।


एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि कोई पंचायत नहीं होने दी जाएगी। निकाय चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। जिसने भी इसका उल्लंघन किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed