फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhakyu started indefinite strike on demand for service road

सर्विस रोड की मांग को लेकर भाकियू ने किया अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Thu, 06 Feb 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bhakyu started indefinite strike on demand for service road
बिहारीगढ़ के मनोहरपुर में सर्विस रोड की मांग को लेकर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
सर्विस रोड की मांग को लेकर भाकियू ने किया अनिश्चितकालीन धरना शुरु
विज्ञापन

बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दिल्ली देहरादून हाईवे पर गांव मनोहरपुर में सर्विस रोड की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ता अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए।
बृहस्पतिवार की भाकियू के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गये। उनका कहना था कि वे छह माह से निर्माण कंपनी के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। वे दो बार चमारीखेड़ा स्थित निर्माण कंपनी के कार्यालय पर धरना तक दे चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो पा रही है। दुपहर करीब 12 बजे भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह भी धरना स्थल पहुंच गये और मौके पर एनएचएआई के अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। दोपहर बाद निर्माण कंपनी से अखिलेंद्र सिंह व संजय सिंघल धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से उनकी मांगों को लेकर वार्ता की। वार्ता सफल नहीं होने पर निर्माण कंपनी के लोगों को किसानों ने अपने बीच बैठा लिया। किसानों का कहना था कि जब तक मौके पर निर्माण कंपनी के अधिकारी नहीं आते तब तक वे धरने से उठने वाले नहीं हैं। देर शाम खबर लिखे जाने तक भाकियू के कार्यकर्ता टेंट में दरी बिछाकर रात भर धरने पर बैठने की तैयारी में जुटे थे। धरने पर बैठने वालों में डा राजबीर कांबोज, अजय कांबोज, बबली कांबोज, कुलदीप कुमार, लुकमान अहमद, बीरम सिंह, अखिलेश चौधरी, चंचल सिंह, सेंटी आदि शामिल रहे। थानाध्यक्ष संजीव यादव भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर डटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed