फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhakyu's protest at the police stations today

भाकियू का थानों पर धरना प्रदर्शन आज

Fri, 21 Aug 2020 03:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
Bhakyu's protest at the police stations today
सहारनपुर। ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन शुक्रवार (आज) को जिले के छह थानों पर धरना प्रदर्शन करेगी। पदाधिकारियों का कहना है कि धरना प्रदर्शन शांतिपूर्वक और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू जिला महासचिव अशोक कुमार ने बताया कि धरना प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार करेंगे। उन्होंने बताया कि गागलहेड़ी थाने पर जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में धरना होगा। बजाज शुगर मिल के लिए नागल थाने पर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार के नेतृत्व में, सरसावा थाने पर ब्लाक अध्यक्ष सरदार भोला सिंह की अगुवाई में, देवबंद थाने पर तहसील अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में धरना होगा। नानौता थाने पर प्रदेश सचिव अमीर हैदर जैदी एवं जिला उपाध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह के नेतृत्व में, उत्तम शुगर मिल शेरमऊ के लिए गंगोह थाने पर जिला महासचिव चौधरी अशोक कुमार, तहसील अध्यक्ष चौधरी देशपाल, ब्लॉक अध्यक्ष बृजपाल सैनी के नेतृत्व में धरना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना को देखते हुए धरना प्रदर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed