फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhakiyu will jam at four places on September 27

27 सितंबर को चार स्थानों पर चक्का जाम करेगी भाकियू

Wed, 22 Sep 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu will jam at four places on September 27
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितंबर को होने वाले भारत बंद के दौरान जनपद में चार स्थानों पर चक्का जाम किया जाएगा। इसमें स्कूली वाहन, सैनिक वाहन, एंबुलेंस और शव वाहन चक्का जाम से मुक्त रहेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित मासिक बैठक में चौधरी विनय कुमार ने कहा कि जनपद में चक्का जाम पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक रहेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग से लेकर रेहड़ी खोमचे वालों तक से अपील है कि वे 27 सितंबर को भारत बंद में पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने कहा कि जनपद में चार स्थानों पर चक्का जाम होगा। इसमें सरसावा के शाहजहांपुर में अशोक कुमार, देशपाल, सरदार भोला सिंह, बृजपाल सैनी, मेवाराम एवं कमलेश की जिम्मेदारी लगाई गई है। रामपुर मनिहारान में जगपाल सिंह के नेतृत्व में, नागल में राजपाल सिंह एवं विनय कुमार, छुटमलपुर में चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में चक्का जाम किया जाएगा। चक्का जाम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि 22 अक्तूबर (आज) को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत लक्सर में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनपद से बड़ी संख्या में किसान लक्सर जाएंगे। अशोक कुमार, जगपाल सिंह, मुकेश तोमर, संजय चौधरी, अमित मुखिया, सरदार लाड़ी, भीम सिंह, रघुवीर सिंह, आलिम प्रधान, डॉ. राजवीर, सुरेश सैनी, नरेश यादव, सचिन राणा, नीटू, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed