फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhakiyu Tomar will give edge to peasant movements against oppression

उत्पीड़न के खिलाफ किसान आंदोलन को धार देगी भाकियू तोमर

Sat, 31 Oct 2020 09:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tomar will give edge to peasant movements against oppression
किसानों की सभा को संबोधित करते भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर - फोटो : SAHARANPUR
उत्पीड़न के खिलाफ किसान आंदोलनों को धार देगी भाकियू तोमर
विज्ञापन

छुटमलपुर। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि गन्ने का भुगतान नहीं हुआ और धान खरीद केंद्र पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बकाया होने पर किसानों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। यूनियन सरकार की इन किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलनों को धार देगी।
पास के गांवों जयरामपुर उर्फ नानका, छुटमलपुर और अल्लीवाला में आहूत किसान पंचायतों में संजीव तोमर ने कहा कि कृषि कानून से केंद्र सरकार ने किसानों को मजदूर बनाने का कुचक्र रचा है। कृषि कानूनों का विरोध करने और उत्तराखंड के किसानों की समस्याओं को लेकर यूनियन 19 नवंबर को देहरादून में महापंचायत करने जा रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. सुदेशपाल ने कहा कि टोडरपुर चीनी मिल इस सत्र में भी चलवाने की सरकार की कोई मंशा नहीं दिख रही है। मंडल प्रभारी अजय पुंडीर ने कहा कि जर्जर लाइनों से हादसे हो रहे हैं। उन्होंने हिंदूवाला में गत दिनों एचटी लाइन के करंट से मरे चरवाहे के परिजनों को 20 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की प्रदेश सरकार से मांग की।
विज्ञापन

मंडल प्रतिनिधि विरेंद्र राणा, जिला सचिव प्रधान जाकिर अंसारी, शहजाद अंसारी, नगर अध्यक्ष छुटमलपुर हाजी सलीम, ब्लाक उपाध्यक्ष विजय राणा जोनी एवं दिनेश शर्मा, सागर सैनी, मा अनील, तहसील प्रभारी सुशील उपाध्याय, युवा जिला उपाध्यक्ष मुफ्ती अताउर्रहमान कासमी, कर्ण सिंह, आशीष चौधरी आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed