फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   'Bhai Pragat Kripala Deendayala Kausalya Benefitkari'

‘भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी’

Fri, 23 Sep 2022 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
'Bhai Pragat Kripala Deendayala Kausalya Benefitkari'
प्राचीन श्री रामलीला कमेटी के द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में भगवान श्रीराम व सीता की पूजा अर्चन? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी, हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी, महानगर की रामलीलाओं में श्री राम जन्म का लीला का मनोहारी मंचन हुआ।
विज्ञापन

चिलकाना रोड स्थित श्री रामलीला भवन में आयोजित लीला में प्रभु श्री रामचंद्र, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके साथ ही श्री राम जन्म की लीला का भव्य मंचन किया गया, जिसमें भगवान विष्णु का चतुर्भुजी रूप की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान प्रधान विनय जिंदल, मंत्री चौधरी माई दयाल सिंह मित्तल, वैभव जिंदल, आलोक अग्रवाल, सागर गुप्ता, अमित सिंघल, राजा जैन, संजय कर्णवाल, नीरज गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा रेलवे टी-2 कॉलोनी में आयोजित लीला का शुभारंभ दानिश सिद्दीकी, डॉ. आबिद हसन वफा, शौजी अब्बास, मोहम्मद खालिद ने किया। इसके पश्चात श्री राम जन्म की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष जसबीर मोघा, संरक्षक अशोक छाबड़ा, वरिष्ठ निर्देशक बब्बर जंग गुरुंग, अनिरुद्ध गुरुंग, मोहम्मद फारूख, प्रमोद धीमान, चेतन कौशिक, दीपक मलिक, कमल मखीजा, गगनदीप, दीपक लखेरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उत्तर रेलवे नाटक कल्ब माल गोदाम रोड पर आयोजित लीला का उद्घाटन समाजसेवी भरत कर्णवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, राजकुमार मक्कड़, संजीव शर्मा, रवि जनेजा, पंकज बजाज ने किया। एलईडी स्क्रीन पर रावण-वेदवती संवाद लीला दर्शकों के लिए आकर्षण केंद्र रही। इस दौरान राजेश बग्गा, पंकज ग्रोवर, राजेश पाहवा, मन्नु ग्रोवर, सुशील कक्कड़, राहुल, कंवलजीत कालड़ा, सार्थक वालिया, मान सिंह, कपिल, प्रशांत चौहान, नीरज सैनी, पंकज अवस्थी, विशाल अवस्थी, योगेश शर्मा, पवन मौजूद रहे।

गांधी पार्क में श्री राधा कृष्ण मंदिर क्लब के तत्वावधान में आयोजित लीला में भी श्री राम जन्म का मंचन किया गया। इस दौरान जगदीश भंडारी, जगमोहन, अनुज जैन तरुण कुमार, संजीव कौशल, राकेश शर्मा, लखजीत सिंह, संकल्प नैब, विकास शर्मा, गगन सैनी मौजूद रहे।

रेलवे टीटू कॉलोनी में भारतीय कला संगम श्री रामलीला में लीला के उद्घाटन के दौरान उर्दू तालिमी बोर?

रेलवे टीटू कॉलोनी में भारतीय कला संगम श्री रामलीला में लीला के उद्घाटन के दौरान उर्दू तालिमी बोर?- फोटो : SAHARANPUR

उत्तर रेलवे नाटक क्लब रामलीला का उदघाटन करते मुख्य अतिथिगण

उत्तर रेलवे नाटक क्लब रामलीला का उदघाटन करते मुख्य अतिथिगण- फोटो : SAHARANPUR

माल गोदाम रामलीला में लीला का मंचन करते कलाकार

माल गोदाम रामलीला में लीला का मंचन करते कलाकार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed