फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Best wishes to the beneficiaries .. Message given to officers

लाभार्थियों को दी शुभकामना.. अफसरों को संदेश

Wed, 20 Jan 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Best wishes to the beneficiaries .. Message given to officers
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पात्र लाभार्थियों से सीधा संवाद कई मायने में खास रहा। पहली बार प्रधानमंत्री से जिले के किसी व्यक्ति का सीधा संवाद हुआ। लाभार्थी को पीएम ने शुभकामना दी तो खाने पर बुलाने की बात कहकर सरल स्वभाव और हर गरीब के प्रति लगाव का अहसास भी करा दिया, साथ ही किसी बिचौलिए ने पैसे तो नहीं मांगे, यह पूछकर अफसरों को संदेश भी दे दिया कि सब पर नजर है, कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

दरअसल, सहारनपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में गड़बड़ियां सामने आती रही हैं। वर्ष 2019 में पात्रों से अवैध धन वसूली करने से लेकर अपात्रों को योजना में पात्र दर्शाकर रकम उनके खातों में भिजवाने के मामले तक सामने आए। योजना के लिए पात्रों की चयन प्रक्रिया से जुड़ी स्पेस कंबाइन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के लोगों ने जमकर गड़बड़ी कीं। इन मामलों में रिपोर्ट भी दर्ज हुई। ऐसे में सीधे संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा, उससे अधिकारियों को सबक लेने की जरूरत है। ताकि पात्रों को योजनाओं का लाभ मिलने से वंचित ना रहना पड़े और अपात्रों का चयन ना होने पाए।
विज्ञापन

पीएम आवास योजना में गड़बड़ी पर दर्ज हुई रिपोर्ट
- 25 जुलाई 2019 को कोतवाली नगर में एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह की तरफ से स्पेश कंबाइन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मी लव पंवार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 25 जुलाई 2019 को ही सदर बाजार थाने में स्पेस कंबाइन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जिला समन्वयक कुलभूषण मिश्रा की तरफ से अवर अभियंता सेठपाल और अनुज सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी एवं अवैध धन वसूली की शिकायतों के चलते रिपोर्ट दर्ज कराई।
- 27 जुलाई 2019 को कोतवाली नगर में समन्वयक कुलभूषण मिश्रा की तरफ से सिटी मिशन मैनेजर आनंद भारती के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई।
- 03 अक्तूबर 2019 को देवबंद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार की तरफ से अभियंता अमित सैनी, क्लर्क शिबली और नाजिम के खिलाफ अवैध धन वसूली किए जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई।

- 20 नवंबर 2019 को स्पेस कंबाइन के जिला समन्वयक ब्रजभूषण सिंह की तरफ से अनुज सिंह, आनंद भारती, विकास भारद्वाज, सोनू प्रधान और दानिश के खिलाफ अपात्रों को योजना का लाभ पहुंचाने को लेकर धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed