फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bed shortage, patients suffering

बेड की किल्लत, मरीजों की आफत

Sat, 08 May 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Bed shortage, patients suffering
सहारनपुर। कोरोना मरीजों के इलाज के लिए जनपद में रिजर्व किए गए बेड मरीजों की संख्या की तुलना में बेहद कम हैं। शायद यही वजह है कि अनेक गंभीर मरीजों को भी भर्ती होने में पसीने छूट रहे हैं। जनपद में बेड नहीं मिलने पर अनेक मरीजों को इलाज के लिए देहरादून, यमुनानगर आदि जगह जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना मरीजों को भर्ती करने के लिए आठ अस्पताल नामित हैं। इनमें शेखुल हिन्द मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज, ग्लोकल मेडिकल कॉलेज और सीएचसी फतेहपुर चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित हैं, जिनमें चिकित्सकों से लेकर स्टाफ की तैनाती और मरीजों के खानपान की व्यवस्था विभाग की है। इनके अलावा वी-ब्रॉस हॉस्पिटल, सक्षम हॉस्पिटल, केयर पार्टनर्स, मां जगदंबा हॉस्पिटल, मेगाकेयर हॉस्पिटल शामिल हैं। इसके साथ ही एसबीडी जिला अस्पताल में 20 बेड का एल-1 वार्ड और टीबी सेनेटोरियम में हाल ही में 50 बेड का वार्ड तैयार किया गया है। इन सभी में कोविड मरीजों के लिए कुल 797 बेड की व्यवस्था है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 5810 है, जो बेड से करीब आठ गुना अधिक है।
विज्ञापन

अस्पताल और बेड की स्थिति
अस्पताल का नाम-- -वेंटिलेटर-------सामान्य बेड-------कुल बेड
राजकीय मेडिकल कॉलेज----60--------------240-----------------300
ग्लोकल मेडिकल कॉलेज-----10-------------190------------------200
सीएचसी फतेहपुर-------------10-------------40-------------------50
वी-ब्रॉस हॉस्पिटल-------------20-------------40-------------------60
सक्षम हॉस्पिटल-------------- 06-------------15-------------------21
केयर पार्टनर्स हॉस्पिटल ------03-------------15-------------------18
मां जगदंबा हॉस्पिटल -------03------------20--------------------23
मेगाकेयर हॉस्पिटल ---------04------------50--------------------54
जिला अस्पताल----------------00-------------20-------------------20
टीबी सेनेटोरियम---------------00-------------50-------------------50
सीएचसी पर 100 बेड बढ़ाने की तैयारी
विभाग जल्द ही जनपद की दो सीएचसी पर 50-50 बेड का कोविड अस्पताल तैयार करने जा रही है, जिसका प्रस्ताव बनाकर भेजा दिया गया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि अगले 15 में दो सीएचसी पर कोविड अस्पताल चालू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------ वर्जन
एक्टिव मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में बेड बढ़ाने को लेकर मंथन चल रहा है। टीबी सेनेटोरियम में 50 बेड का वार्ड तैयार हो चुका है, जिसमें 40 मरीज भर्ती भी हैं।
डॉ. बीएस सोढी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed