{"_id":"6054e7d38ebc3e592653806e","slug":"be-alert-to-end-the-sting-of-malnutrition-dm-saharanpur-news-mrt530721067","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण के दंश को खत्म करने को रहें सजग: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण के दंश को खत्म करने को रहें सजग: डीएम
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में पोषण पखवाड़े की समीक्षा के दौरान निर्देश देते जिलाधिकारी अखिलेश सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि कुपोषण के दंश को खत्म करने के लिए सजगता से कार्य करें। पोषण पखवाड़े में समुचित व्यवस्था की जाएगी। इसमें किसी तरह की कोताही न बरती जाए।
कलक्ट्रेट सभागार में पोषण पखवाड़े की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि 31 मार्च तक पूरी सजगता के साथ निर्धारित कैलेंडर के अनुसार कार्यक्रम किए जाएं। वीएचएसएनडी सत्रों में समुचित दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अति कुपोषित बच्चों के चिह्नीकरण के उपरांत ही बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए समुचित प्रबंधन किया जाए। पोषण पखवाड़े के अंतर्गत की गई गतिविधियों को नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड भी किया जाए। ज्यादा से ज्यादा बच्चों तक पहुंचे और उन्हें लाभ दिलाएं। डीएम ने नानौता विकासखंड में पूरे वित्तीय वर्ष में मात्र एक बच्चे को ही संदर्भित किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबधित अधिकारी स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने अभी तक हुए कार्यों की जानकारी दी और बताया कि अधिक से अधिक पोषण वाटिकाओं का निर्माण कराया जा रहा है। 3410 आंगनबाड़ी केंद्रों में 1167 पोषण वाटिका बनाई जा चुकी और बाकियों पर कार्य चल रहा है। यूनिसेफ मंडल समन्वयक रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने भी अपने कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान आयुष विभाग के प्रभारी डाक्टर राम कृपाल सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।